सीधे मुख्य सामग्री पर जाएँ
GateSetu

आरिको सिस्टम्स के बारे में

हम पुणे की एक छोटी सॉफ़्टवेयर कंपनी हैं। भारत जिन धंधों पर चलता है उनके लिए हम औज़ार बनाते हैं: पेट्रोल पंप, क्रशर, यार्ड, गोदाम। जहाँ IT स्टाफ नहीं, मालिक फोन पर है, और गेट वालों पर नज़र रखनी है।

आरिको सिस्टम्स के बारे में

गेटसेतु की शुरुआत एक क्रशर मालिक के सवाल से हुई: “कैमरे तो हैं मेरे पास। फिर भी कितने ट्रक निकले, यह मुझे क्यों नहीं पता?” कैमरे रिकॉर्ड करते हैं; देखता कोई नहीं। गेटसेतु कैमरे से गिनती करवाता है, और मालिक जहाँ रोज़ देखता है उसी व्हाट्सऐप पर हर रात नंबर भेजता है।

हमारा दूसरा प्रोडक्ट फ्यूलसेतु पेट्रोल पंपों पर चलता है: बिक्री, उधार, शिफ्ट और पंप मालिकों के लिए रिपोर्ट। उससे सीखा हुआ गेटसेतु में उतरा है: डैशबोर्ड से ज़्यादा व्हाट्सऐप, मराठी-हिंदी पहले, और ऐसा कोई फ़ीचर नहीं जिसके लिए साइट पर किसी को रोज़ कुछ करना पड़े।

टीम छोटी और प्रोडक्ट ईमानदार। कैमरा बंद था तो वैसा बताते हैं। प्लेट नहीं पढ़ी गई तो फोटो दिखाते हैं। सपोर्ट के लिए आपके प्लांट की सेटिंग छुई तो उसकी एंट्री आपको दिखती है।

एक गेट से शुरू करें

प्लांट का प्रकार और जगह बताइए। इंस्टॉल कैसे होगा और खर्च कितना आएगा, हम बताएँगे।

Powered by Aariko Systems

व्हाट्सऐप करें